फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM phone Call flying squad from control room in Sonbhadra

Sonbhadra News: हैलो... मैं DM बोल रहा हूं... सोनभद्र में कंट्रोल रूम से फ्लाइंग स्क्वाड का जाना हाल

Wed, 27 Mar 2024 06:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 06:51 PM IST
सार

Sonbhadra News: डीएम ने सी-विजिल एप, एमसीएमसी शिकायत प्रकोष्ठ का भी निरीक्षण किया। डीएम चंद्र विजय सिंह दोपहर में अचानक कंट्रोल रूम पहुंच गए। सी-विजिल एप के माध्यम से एफएसटी टीम द्वितीय दुद्धी से वीडियो काॉलिंग पर बात की। टीम का लोकेशन जाना और संबंधित क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए जांच करने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
DM phone Call flying squad from control room in Sonbhadra
कर्मचारियों से पूछताछ करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में भी आचार संहिता लागू होने के बाद से सभी फ्लाइंग स्क्वाड को सक्रिय कर दिया गया है। क्षेत्र में भ्रमण करते हुए उन्हें जांच के लिए निर्देशित किया गया है। बुधवार को डीएम ने कंट्रोल रूम पहुंचकर सभी टीमों की सक्रियता जानी। वीडियो कॉल कर सभी का लोकेशन जाना। उनके कार्य के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन


विज्ञापन


डीएम ने सी-विजिल एप, एमसीएमसी शिकायत प्रकोष्ठ का भी निरीक्षण किया। डीएम चंद्र विजय सिंह दोपहर में अचानक कंट्रोल रूम पहुंच गए। सी-विजिल एप के माध्यम से एफएसटी टीम द्वितीय दुद्धी से वीडियो काॉलिंग पर बात की। टीम का लोकेशन जाना और संबंधित क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए जांच करने के लिए निर्देश दिए। कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारियों से रोजाना प्रत्येक टीम का लोकेशन लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) कक्ष का भी निरीक्षण किया। कहा कि समाचार पत्रों में निर्वाचन से संबंधित प्रकाशित होने वाली खबरों की निरंतर निगरानी की जाय। इलेक्ट्रानिक मीडिया पर भी संचालित खबरों का निरंतर अवलोकन करते रहें। किसी पार्टी या व्यक्ति के पक्ष में अगर कोई खबर बिना अनुमति के प्रकाशित-प्रसारित होती है तो उसे तत्काल संज्ञान में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed