फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM Inspected BSA office found 15 employees absent stopped salary of all in sonbhadra

Sonbhadra News: अचानक बीएसए कार्यालय पहुंचे डीएम, अनुपस्थित मिले 15 कर्मचारी; सभी का रोका वेतन

Wed, 09 Oct 2024 09:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 09 Oct 2024 09:39 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में बुधवार को डीएम अचानक बीएसए कार्यालय पहुंचे। इस दौरान यहां 15 कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने के साथ ही कई खामियां मिलीं। जिससे नाराज डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
DM Inspected BSA office found 15 employees absent stopped salary of all in sonbhadra
डीएम के औचक निरीक्षण में गायब मिले कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूलों से शिक्षकों के अक्सर गायब रहने की शिकायतें आम है। अब बीएसए कार्यालय से कर्मचारी भी नदारद मिले हैं। बुधवार को डीएम के औचक निरीक्षण में कार्यालय के 15 कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। डीएम ने सभी का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली।

विज्ञापन


डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बुधवार को बीएसए कार्यालय और इंग्लिश मीडियम स्कूल रॉबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किया। बीएसए कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था और पत्रावलियों के रख-रखाव में कमी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


अधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुधारने के साथ ही पत्रावलियों का सही तरीके से रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। उपस्थिति पंजिका की भी जांच में 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। 

अनुपस्थित कर्मियों में प्रणति प्रभा सारंगी, राकेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार भारती, जय किशोर वर्मा, नवल कुमार सिंह, राज वैभव साहू, राम विलास, राम सिंह, मृत्युंजय सिंह, अभिषेक कुमार, रवींद्र नाथ, देवेश नारायण शुक्ला, इंद्रदेव सिंह, ओम प्रकाश, और लल्लू प्रसाद शामिल रहे। 

डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने और स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने रॉबर्ट्सगंज स्थित सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां से इंग्लिश मीडियम स्कूल रॉबर्ट्सगंज पहुंचे। वहां सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। कक्षाओं का दौरा कर बच्चों से बातचीत की और उनके बौद्धिक स्तर को जानने के लिए फलों के नाम पूछे। निरीक्षण के दौरान बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed