फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM filed a reply from Social Welfare Construction Corporation

समाज कल्याण निर्माण निगम से डीएम ने किया जवाब-तलब

Fri, 11 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM filed a reply from Social Welfare Construction Corporation
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाले समाज कल्याण निर्माण निगम से जवाब-तलब करने िकया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने -अपने ब्लॉक में किये जा रहे निर्माण कार्यों व निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लें और वास्तविक स्थिति से अवगत कराते रहें। जिले के औद्योगिक इकाईयों मे काम करने वाले मजदूरों का पंजीकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाय और श्रम विभाग के योजनाओं का लाभ दिया जाय। नीति आयोग के पैरामीटरों के पूरा करने के साथ ही जिले को पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर किया जाय। टीम भावना से लगकर सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाय। जिलाधिकारी ने बारी-बारी से बाल विकास एवं पुष्टाहार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, जल निगम, पंचायतीय राज, बेसिक शिक्षा, व्यवस ायिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, वन विभाग सहित सभी विभागों के साथ-साथ 50 लाख से अधिक लागत की अन्य परियोजनाओं का भी समीक्षा किए। कहा कि केन्द्रीय मंत्री हरदीपुरी ने सोनभद्र जिले को गोद के रूप में लिया है। नीति आयोग के पैरामीटरों को बेहतर तरीके से लागू करने में जिले को बेहतर स्थान प्राप्त हुआ है। ये अधिकारियों के मेहनत की देन है। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, डीसी मनरेगा टीबी सिंह, एनआरएलएम एके जौहरी, परियोजना निदेशक आरएस मौर्या, डीपीआरओ विशाल सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकरी ओपी यादव, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed