फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM angry over silt cleaning of canals and slowness in construction of roadsDM angry over silt cleaning of canals and slowness in construction of roads

Sonebhadra News: नहरों की सिल्ट सफाई और सड़कों के निर्माण में सुस्ती पर भड़के डीएम

Thu, 15 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
DM angry over silt cleaning of canals and slowness in construction of roadsDM angry over silt cleaning of canals and slowness in construction of roads
बार-बार हिदायतों के बावजूद नहरों की सिल्ट सफाई में शिथिलता पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। मिर्जापुर नहर प्रखंड, निर्माण प्रखंड और बंधी प्रखंड के एक्सईएन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। सड़कों के निर्माण की धीमी प्रगति पर पीडब्लूडी निर्माण खंड-2 के एक्सईएन से भी जवाब मांगा गया है। डीएम ने सभी अफसरों को तय समय सीमा तक हर हाल में काम पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान डीएम ने लापरवाह अफसरों को कार्य सुधारने की हिदायत दी। नहरों की सफाई में सुस्ती सामने आने पर तीनों प्रखंड के एक्सईएन से जवाब तलब करते हुए हिदायत दी कि अगर कार्य में तेजी नहीं आई तो प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। पचास लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति में यूपी सिडको, राजकीय निर्माण निगम व निर्माण कार्यों के लिए अन्य नामित एजेंसियों की प्रगति भी धीमी पाई गई। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्यदाई संस्था संबन्धित ठेकेदार से समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। सुधार न होने पर ठेकेदार के साथ अधिकारियों पर भी कार्रवाई तय होगी। नवीन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लोढ़ी और राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय उभ्भा के निर्माण में सुस्ती पर यूपी सिडको के एई से जवाब तलब किया। आयुष्मान कार्ड, हेल्थ व वेलनेशन सेंटर के निर्माण, एनआरसी के संचालन के प्रगति की भी समीक्षा की। सीएमओ को निर्देश दिए कि जिला संयुक्त चिकित्सालय, दुद्धी और म्योरपुर के एनआरसी की क्षमता बढ़ाई जाय। एनआरसी में अति कुपोषित बच्चों को लाकर भर्ती कराया जाय, जिससे वह कुपोषण से मुक्त हो सकें। आरईडी के निर्माण कार्यों का सत्यापन न करने पर जिला कृषि अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी किया। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, डीडीओ शेषनाथ चौहान, उप निदेशक कृषि एके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कम सीजेरियन प्रसव पर डीएम सख्त
जिले के सरकारी अस्पतालों में कम सीजेरियन प्रसव पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस मामले में सीएमओ से जवाब तलब करते हुए निर्देशित किया कि सरकारी अस्पतालों में सीजेरियन प्रसव कराया जाय। अनावश्यक रूप से प्राइवेट अस्पतालों में जाने की सलाह न दी जाय। जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को पूरा करें। इसमें जिस स्तर पर भी लापरवाही सामने आई, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा प्रबंधन केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का विरोध
सलखन। सदर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलखन में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत लगभग नौ लाख रुपये की लागत से बन रहे कूड़ा प्रबंधन इकाई के निर्माण कार्य में घटिया ईंट लगाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। विरोध को देखते हुए सेक्रेट्री ने तत्काल घटिया ईंट हटवा दिया।

ग्रामीण कमलेश, सुगवंत, मुन्नीलाल, रामसेवक, अशर्फी, राजकुमार आदि का कहना है कि सलखन बैरहवा टोला में लगभग नौ लाख रुपये की लागत से कूड़ा प्रबंधन केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार घटिया ईंट का प्रयोग कर रहा है। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि मानक के अनुसार कार्य किया जा रहा है। रात में ठेकेदार ने घटिया ईंट गिरवा दिया गया था। उस ईंट को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed