फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diwali's happiness turned into mourning uncle and nephew got hit by a tanker

Sonbhadra: मातम में बदली दीवाली की खुशियां, टैंकर की चपेट में आए चाचा भतीजा, चाचा की मौत, भतीजा घायल

Tue, 29 Oct 2024 07:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 29 Oct 2024 07:40 PM IST
सार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग बाइक से जा रहे चाचा भतीजा टैंकर की चपेट में आ गए। चाचा की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनो दीवाली का सामान लेकर घर जा रहे थे तभी सड़क हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय जनता ने टैंकर पर पथराव किया औेर अपना आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जनता को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
 

विज्ञापन
Diwali's happiness turned into mourning uncle and nephew got hit by a tanker
सड़क हादसे में मौत के बाद मातम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अनपरा क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अनपरा के डिबुलगंज में मंगलवार को दोपहर बाद बाइक सवार चाचा-भतीजा टैंकर की चपेट में आ गए। हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों दीपावली पर घर की पुताई के लिए पेंट सहित अन्य सामान लेकर जा रहे थे। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। टैंकर पर भी पथराव किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता खाली कराया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन





थाना क्षेत्र के पिपरी सोनवानी ग्राम पंचायत निवासी रामलाल (38) अपने भतीजे रामसजीवन (35) के साथ बाजार से घर की पोताई का सामान लेकर घर जा रहा था। डिबुलगंज में पीपल पेड़ के मोड़ पर अचानक रेणुकूट की ओर से आ रही तेल टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया। टैंकर में फंसकर बाइक सवार कुछ दूर तक घिसटते रहे। गंभीर चोट से रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया और टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने टैंकर पर पथराव करते हुए हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस और प्रबुद्ध वर्ग के समझाने पर लोग शांत हुए। देर शाम जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि घायल को संयुक्त अस्पताल से डॉक्टर ने बैढ़न रेफर कर दिया। वहां उसे भर्ती कराया गया है। टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनो की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed