फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Divisional Railway Manager saw doubling work

रेल प्रबंधक ने दिया मांग पूरी करने का आश्वासन

Fri, 30 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Divisional Railway Manager saw doubling work
चोपन में मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे धनबाद ( आशीष बंसल ) का स्वागत करते रेलकर्मचारी। - फोटो : SONBHADRA
चोपन। नव नियुक्त मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे धनबाद आशीष बंसल ने शुक्रवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ चोपन सेक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान कंट्रोल आफिस, स्टेशन परिसर, टिकट बुकिंग आफिस के साथ ही दोहरी करण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों को दिशानिर्देश भी दिया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक के आगमन पर ईसीआरकेयू चोपन शाखा एक के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने टीम के सदस्यों के साथ बुके देकर मंडल रेल प्रबंधक, वरीय कार्मिक अधिकारी और वरीय वाणिज्य प्रबंधक का स्वागत किया। ईसीआरकेयू की ओर से चोपन के रेलवे कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों सड़क, नाली, सेफ्टी टैंक, छत, बिजली, पानी के समस्या के साथ रेलवे मनोरंजन गृह, ओपेन जिम और रेल कर्मचारियों के बच्चों को ओबरा स्कूल जाने के लिये बस की मांग की। मंडल रेल प्रबंधक के दिशा निर्देश पर वरीय कार्मिक अधिकारी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए रेलवे मनोरंजन गृह, ओपेन जिम और बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए एक बस की मांग को स्वीकार करते हुए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर रेलवे कालोनियों से जुड़ी समस्याओं को मंडल रेल प्रबंधक ने संज्ञान में लेते हुए उसे भी दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसके मेहता, रवि कुमार, शाकिब खां, मिनहाजुद्दीन, ज्वाला प्रसाद, विनोद कुमार, संतोष कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed