{"_id":"c2da5be5e4057655094e226639f1694d","slug":"disturbed-by-the-scorching-sun-and-heat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप और तपिश ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप और तपिश ने किया परेशान
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Sat, 23 May 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को पारा 46 डिग्री पर जा पहुंचा। इसकी वजह से सभी लोग परेशान नजर आए। स्थिति यह रही कि पशु-पक्षी भी चिलचिलाती धूप और तपिश से बचने के लिए पेड़ों के छांव का सहारा लिया। जल्दी-जल्दी लग रही प्यास को बुझाने के लिए पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ा।
शनिवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप और तपिश का ऐसा असर रहा कि पंखा और कूलर भी लोगों को कोई राहत नहीं दिला पाया। पारा पूर्वाह्न 11 बजे 43 डिग्री सेल्सियस, दोपहर में 46.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया,
जब शाम हुई तो तापमान 44 डिग्री पर रुका था। समाचार लिखे जाने तक तापमान 44 पर था। धूप की तपिश के बीच चलने वाली गर्म हवा लोगों को मुंह छुपाने के लिए बेबस कर रही थी।
विज्ञापन
आलम यह रहा कि तेज धूप और तपिश की वजह से हर कोई परेशान रहा। मौसम विशेषज्ञ राजन सिंह ने बताया कि अभी तापमान और बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि मानसून आने के आसपास मौसम ऐसा ही हो जाता है।