फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   District sports and cultural competition will be held in Renukoot

रेणुकूट में होगी जनपदीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता

Thu, 15 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
District sports and cultural competition will be held in Renukoot
आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता होगी। इसके मद्देनजर प्रभारी डीआईओएस रंजना शुक्ला की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें राजकीय, एडेड व स्ववित्तपोषित विद्यालय के प्रधानाचार्य व व्यायाम शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुकूट में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जनपदीय रैली 11 से 13 अक्तूबर तक कराई जानी है। इसके पूर्व छह जोन की क्षेत्रीय प्रतियोगिता संपन्न करा ली जाए। प्रभारी डीआईओएस रंजना शुक्ला ने वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र और शिक्षक संघ के प्रभारी सतीश सिंह को वित्तविहीन विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य से खेलकूद प्रतियोगिता कराने के लिए सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

दोनों संगठन के शिक्षक नेताओं ने आश्वस्त किया कि सभी वित्तविहीन विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता को संपन्न कराने में आर्थिक सहयोग करेंगे। क्रीड़ा सचिव सुनील राव ने बताया कि प्रतियोगिता में पात्र प्रतिभागियों की सहभागिता कराई जाए। बैठक में आरएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश सिंह, शैलेंद्र चतुर्वेदी, उषा सिंह रमसा, सरिता सिंह, संतोष कुमार मौर्य, जगदंबा प्रसाद, डॉ. मंजू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed