फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Distributed booklet , highlighted achievements

बांटा बुकलेट, गिनाईं उपलब्धियां

Tue, 11 Aug 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 11 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Distributed booklet , highlighted achievements
जिले में मंगलवार को भी शहर से लेकर गांवों तक साइकल यात्रा की धूम रही। सपा कार्यकर्ताओं की ओर से बुकलेट बांटकर उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। इसके अलावा पंचायत चुनाव के लिए भी संपर्क किया गया।
विज्ञापन


समाजवादी युवजन सभा की प्रदेश सचिव कुमारी निधि पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को चुर्क नगर पंचायत में साइकल यात्रा निकाली गई। इस दौरान बुकलेट बांटकर लोगों के बीच प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा की सरकार हर वर्ग को लेकर चलने का कार्य कर रही है। उन्होंने पंचायत चुनाव की सफलता के लिए अपील की।

 इस मौके पर समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष कुमारी मंदाकिनी पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहर से लेकर गांवों तक का विकास किया है।

इस मौके पर जिया, खुशबू, रंजना, आरती, पुष्पा, रागिनी, सीमा, सोनी, आकांक्षा, नेहा, पारूल, पायल मौजूद रहीं। बभनी प्रतिनिधि के मुताबिक बभनी तिराहे से मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश और दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए पंचायत चुनाव की सफलता के लिए अभी से सभी लोगों को लगकर कार्य करने की अपील की गई।

इस मौके पर म्योरपुर ब्लाक प्रमुख संजय यादव, सपा के दुद्धी विधान सभा अध्यक्ष केदार यादव, जय सिंह यादव, अनीता बिंद आदि रहीं।

म्योरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद और जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश के नेतृत्व साइकल यात्रा निकाली गई।

 इस मौके पर म्योरपुर ब्लाक प्रमुख संजय यादव, जय सिंह यादव, राजन नायक, रवि प्रसाद आदि रहे। घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक रमेश चंद्र दूबे के नेतृत्व में विधान सभा क्षेत्र में साइकल यात्रा निकाली गई। इस मौके पर बाबूलाल यादव, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed