फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dissatisfaction with the notice of depositing cess in lieu of temple construction

मंदिर निर्माण के बदले सेस जमा करने की नोटिस से असंतोष

Tue, 02 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction with the notice of depositing cess in lieu of temple construction
दुद्धी। अमवार में नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर के निर्माण के बाद श्रम विभाग की ओर से नोटिस भेजने पर विवाद खड़ा हो गया है। विभाग ने कनहर परियोजना की कार्यदायी संस्था एचईएस को जारी नोटिस में मंदिर निर्माण में आए खर्च का आंकलन करते हुए उसका एक प्रतिशत सेस जमा करने का निर्देश दिया है। उधर, संस्था के अफसरों का कहना है कि मंदिर का निर्माण जनसहयोग से हुआ है, लिहाजा सेस लिया जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कनहर बांध के समीप ही दक्षिण भारतीय शैली में भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। रविवार को मंदिर में पंचमुखी हनुमानजी के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कनहर बांध का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था से जुड़े अफसरों-कर्मचारियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुष्ठान होने के बाद श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कार्यदायी संस्था एचईएस को नोटिस थमा दिया। इसमें मंदिर निर्माण में आए छह करोड़ रुपये का खर्च दर्शाते हुए इसका एक प्रतिशत सेस के रूप में विभाग में जमा कराने के निर्देश दिया है। मंदिर निर्माण पर टैक्स लगाने से लोगों में असंतोष है। कार्यदायी संस्था एचईएस के जीएम संजीव कुमार व सत्यनारायण राजू ने कहा कि श्री पंचमुखी हनुमानजी का मंदिर ट्रस्ट की ओर से जन सहयोग से बनाया गया है। इस मंदिर निर्माण में कंपनी और कनहर सिंचाई विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय लोगों ने सहयोग किया है। उधर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुद्धी रामकुमार ने कहा कि अमवार में मंदिर निर्माण करीब छह करोड़ की लागत से हुआ है। करीब तीस मजदूरों से काम कराया गया है। नियमानुसार कंपनी से सेस जमा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed