फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dissatisfaction over non-cutting of election duty of pregnant women

गर्भवती महिलाओं की चुनाव ड्यूटी न कटने से असंतोष

Thu, 24 Feb 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over non-cutting of election duty of pregnant women
विधानसभा चुनाव में गर्भवती शिक्षिकाओं, एकल अभिभावक, विकलांग या संतान विकलांग, गंभीर/असाध्य रोगग्रस्त, जिनके तीन साल से कम उम्र के बच्चे है या और पति पत्नी दोनों की ड्यूटी लगने से महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों में नाराजगी है। जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने जिला निर्वाचन अधिकारी से आयोग के आदेेशानुसार गर्भवती समेत अन्य बीमारियों से परेशान शिक्षिकाओं को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पहले तो निर्वाचन ड्यूटी सम्बन्धी प्रथम सूची का व्यापक निरीक्षण करने से ये साफ पता चल रहा था कि एक ओर सामान्य परिस्थिति वाले टीचर बहुतायत में सूची से बाहर थे, जबकि विषम परिस्थिति वाली महिला शिक्षिकाऐं लगभग सूचिगत थी, ऐसा किस कारण से है यह समझ से परे है। कहा कि दो माह पूर्व समस्याग्रस्त टीचर्स की सूची जिला प्रशासन को दी गई थी, लेकिन उनका नाम नहीं काटा गया। कहा कि पूर्व में सामान्य परिस्थिति वाले पुरुष साथियों को पहले ड्यूटी आवंटन के बाद महिला शिक्षको की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि आयोग ने गर्भवती कर्मियों, गंभीर रुप से बीमार, कर्मियों, अगर पति और पत्नी दोनों कर्मी है तो एक को चुनाव से मुक्त करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद चुनावी ड्यूटी काटने के लिए लगाए कुछ कर्मी मनमानी करते हुए जरूरतमंदों की ड्यूटी नहीं काटने दे रहे हैं। उन्होंने डीएम से कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed