फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dissatisfaction over CM Dashboard rankings; orders issued for inquiry into 15 villages under Jal Jeevan Mission

Sonebhadra News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर नाराजगी, जल जीवन मिशन में 15 गांवों की जांच के आदेश

Sat, 20 Jun 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over CM Dashboard rankings; orders issued for inquiry into 15 villages under Jal Jeevan Mission
सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के आयुक्त राजेश प्रकाश ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के प्राथमिकता कार्यक्रमों और जनशिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए उनके त्वरित निस्तारण, विकास कार्यों में तेजी और निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने एडीएम नमामि गंगे को जलजीवन मिशन के तहत चयनित 15 गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई कर आम जन की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के मुख्य बिंदु : जल जीवन मिशन : आयुक्त ने एडीएम (नमामि गंगे) को 15 गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। जनसुनवाई : शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई के निर्देश। राजस्व विभाग : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर असंतोष जताते हुए एडीएम (राजस्व) को प्रतिदिन शाम को एसडीएम व राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने को कहा। युवा उद्यमी योजना : कम ऋण देने वाले बैंकों के साथ डीएम और सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक करने के निर्देश। योग दिवस : 21 जून को सलखन में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़ मुख्य अतिथि होंगे। जिले की सभी ग्राम पंचायतों और अमृत सरोवरों पर सामूहिक योग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed