फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dispose of land related matters seriously

भूमि संबंधित मामले का गंभीरता से करें निस्तारणः डीएम

Tue, 08 Sep 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dispose of land related matters seriously
सोनभद्र। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस लाइंस चुर्क के सभागार में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में पुलिस के अधिकारियों और थाना प्रभारियों की मीटिंग हुई। डीएम ने भूूमि संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। गैंगेस्टर के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि अपराधियों और उनको पनाह देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। इसमें जिसके स्तर से लापरवाही बरती जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अपराधियों द्वारा अपराध कर अर्जित की संपति के बारे में पता कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। ताकि उनकी संपति को कुर्क करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जा सकें। नक्सल और जंगली इलाकों में सघन कांबिंग की जाए। कहा कि कोराना संक्रमण के प्रति लोगों जागरूक किया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सीओ राजकुुमसर तिवारी, भाष्कर वर्मा, संजय वर्मा, अभिनव यादव, रामआशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed