फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Disposal of 16 complaints received during Sambhav Diwas

Sonebhadra News: संभव दिवस में आए 16 शिकायतों का निस्तारण

Mon, 04 Dec 2023 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
Disposal of 16 complaints received during Sambhav Diwas
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र सहित जिले के सभी निकायों में सोमवार को जनसुनवाई (संभव) दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संबंधित निकाय के अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं। सर्वाधिक शिकायतें साफ-सफाई को लेकर रहीं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने जनसमस्याएं सुनीं। यहां कुल तीन मामले आए। इसी तरह से नगर पंचायत घोरावल में दो, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में दो, नगर पंचायत चोपन में दो, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत रेणुकूट में तीन, नगर पंचायत डाला बाजार में एक और अनपरा नगर पंचायत में दो मामले आए। इन निकायों में 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई पेयजल व मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित शिकायतें रही। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। दुद्धी एवं पिपरी नगर पंचायत में एक भी शिकायतें नहीं आई। निकायों के नोडल अधिकारी ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed