फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Discussion on the role of industries in the development of Singrauli region

Sonebhadra News: सिंगरौली परिक्षेत्र के विकास में उद्योगों की भूमिका पर मंथन

Sat, 03 Aug 2024 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the role of industries in the development of Singrauli region
शक्तिनगर। ऊर्जांचल में पहली बार आयोजित इंडस्ट्रियल समिट में परिक्षेत्र के विकास में उद्योगों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कारपोरेटरों ने आधारभूत संरचना विकास पर जोर दिया और आयोजन को लेकर उत्साहित दिखे। सिंगरौली इंडस्ट्रियल समिट (सिस) का आयोजित शनिवार को कंपनी मुख्यालय में स्थित ऑफिसर्स क्लब में किया गया। इस दौरान ऊर्जा (कोयला व ताप बिजली घर), सिंगरौली का समग्र विकास, एल्यूमिनियम, सीमेंट, केमिकल्स व आधारभूत संरचना जैसे विषय वस्तुओं पर अवसर सृजन पर गहन मंथन हुआ।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि मप्र सरकार में पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग राज्य मंत्री राधा सिंह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने सिंगरौली क्षेत्र की औद्योगिक क्षमता का अनुकूलतम उपयोग करने की दिशा में सिस के आयोजन के लिए एनसीएल की सराहना की। एनसीएल सीएमडी बी. साईंराम ने सिंगरौली परिक्षेत्र के विकास में एनसीएल के योगदान के साथ ही साझा मूल्य पर आधारित एकीकृत दृष्टिकोण के साथ क्षेत्र के विकास की रूपरेखा रखी। इस दौरान इंडस्ट्रियल लैंडस्केप ऑफ सिंगरौली रीजन पुस्तक का वर्चुअल विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में डीएम सिंगरौली चंद्रशेखर शुक्ला, एसपी निवेदिता गुप्ता, एचएस मोहंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूपी के प्रशासनिक अधिकारियों ने बनाई दूरी
शक्तिनगर। यूपी-एमपी के सीमावर्ती क्षेत्र में कोयले का खनन कर रही एनसीएल द्वारा आयोजित इंडस्ट्रियल समिट को मौजूद लोगों ने मुक्तकंठ से सराहा लेकिन यूपी के प्रशासनिक अधिकारियों गैरमौजूदगी पर चर्चा होती रही। मेजबान एनसीएल के अधिकारियों का कहना था कि आयोजन में शामिल होने व विकास पर चर्चा के लिए सबको बुलावा भेजा गया था लेकिन यूपी के अधिकारी क्यों नहीं पहुंच सके यह नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed