फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Discussion on the achievements of the new education policy

Sonebhadra News: नई शिक्षा नीति की उपलब्धियों पर की चर्चा

Mon, 28 Jul 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the achievements of the new education policy
ओबरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के पांच साल पूरे होने पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांच साल पूरे होने की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पांच आधारभूत स्तंभ हैं, पहुंच, समानता, गुणवक्ता, सामर्थ्य और जवाबदेही। यह नीति सतत विकास के 2030 एजेंडे के अनुरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य स्कूल और कॉलेज शिक्षा को अधिक समग्र, लचीला और बहुविषयक बनाकर भारत को वैश्विक ज्ञान में महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी ने नई शिक्षा नीति एवं पुरानी शिक्षा नीति के विविध पक्षों का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांच साल की चुनौतियों एवं अवसर के बारे में विस्तार से चर्चा की।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सचिन कुमार, प्रोफेसर राधाकांत पांडेय, प्रवेश प्रभारी डॉ.उपेन्द्र कुमार, डॉ. आलोक यादव, डॉ. विभा पांडेय, डॉ संघमित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed