{"_id":"576d633b4f1c1ba321b4860b","slug":"dirty-water-entering-homes-blockade-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में गंदा पानी घुसने पर चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में गंदा पानी घुसने पर चक्काजाम
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के सजौर गांव में गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र का गंदा पानी घरों में घुसने से नाराज सजौर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को खलियारी-घोरावल मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे कोतवाल अबरार अहमद ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। घंटे भर जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।
सुबह करीब दस बजे राबर्ट्सगंज नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने गांव के सामने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान कुछ बाइक सवार लोगों ने जाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें नहीं जाने दिया। ग्रामीणों ने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र का गंदा पानी खेतों में जमा है। गुरुवार को हल्की बारिश होने पर खेतों में जमा पानी कई लोगों के घरों में घुस गया। जबकि पूर्व में कई बार नगर पालिका प्रशासन और एसडीएम को नपा क्षेत्र का खेतों में आने से रोकने या गांव से बाहर गिराने के लिए मांगपत्र दिया जा चुका हैै। कहा कि भीषण बारिश होने पर सभी घरों में नाबदान और बारिश पानी घुस जाएगा। इसलिए बारिश शुरू होने से पहले जलनिकासी की व्यवस्था की जाए।
उधर जाम की खबर मिलने पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल अबरार अहमद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर समाधान कराया जाएगा। तब जाकर लोग शांत हुए और जाम समाप्त किया। इस मौके पर कुश चौबे, महेंद्र, अंकित सुबाष, सुजीत, पंकज, नीतिश, बब्बू, धर्मेंद्र, योगेश आदि मौजूद रहे।