फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Directive to 10 secretaries to deduct one day's salary on bad work progress

खराब कार्य प्रगति पर 10 सचिवों को एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

Wed, 25 Nov 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Directive to 10 secretaries to deduct one day's salary on bad work progress
सोनभद्र। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने मंगलवार को जिले के सभी ब्लाकों के सचिवों के साथ शौचालय निर्माण, पंचायत भवन, ऑनलाइन ऑडिट आदि कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कार्य में लापरवाही पर 10 ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। पांच सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को पत्र लिखने के लिए कहा। जबकि दो सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। अन्य सचिवों को चेतावनी जारी करते हुए सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की हिदायत दी। इस दौरान डीपीआरओ ने कई क्षेत्रों में कार्य ठीक न मिलने पर नाराजगी के साथ ही सचिवों को फटकार लगाई। डीपीआरओ ने कहा कि सामुदायिक शौचालय के निर्माण प्रगति की समीक्षा के दौरान चतरा ब्लॉक के सचिव शिवकुमार कुुशवाहा, विनीत मौर्या, जितेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जबकि शिल्पा सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। सचिव सुरेश कुमार, जगदीश कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीडीओ को पत्र लिखा। अरूण चौधरी को कारण बताओ नोटिस, अमरेश चंद्र को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। घोरावल ब्लॉक के ऋषि सोनकर, विपीन सिंह, जावेद अख्तर बैठक में अनुपस्थित रहे। तीनों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। करमा ब्लॉक के सचिव चंद्रदेव पांडेय को कारण बताओ नोटिस, नगवां ब्लॉक के सचिव हरिओम सिंह, रामवृक्ष को अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश, राम इकबाल, सतीश चंद्र यादव, सुजीत कुमार, संतोष राय को सामुदायिक शौचालय के खराब प्रगति के लिए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। दीपक पांडेय, अजय सिंह को खराब प्रगति पर नोटिस दी गई। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सचिव मनोज दूबे व प्रधान करारी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जबकि सचिव मनोज दूबे का एक दिन का वेतन काटने की नोटिस दी गई। अनुपस्थित रहने पर दिनेश गिरि का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। प्रीती पाठक, प्रवीण कुमार, राकेश द्विवेदी को नोटिस जारी की गई। संजय सिंह के अनुपस्थित रहने व कार्य की खराब प्रगति के लिए कारण बताओ नोटिस दिया। इसी तरह सचिव नरेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीडीओ को पत्र भेजा जाएगा। सचिव अखिलेेश यादव को कारण बताओ नोटिस और अश्वनी श्रीवास्तव को नोटिस दी गई। चोपन ब्लॉक के सचिव श्रीकृष्ण दूबे के अनुपस्थित रहने और खराब प्रगति, अरूण सिंह, अरूण उपाध्याय को खराब प्रगति पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। अमरेंद्र प्रियदर्शी, वीरेंद्र प्रताप के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीडीओ को पत्र भेजने का निर्देेश दिया। दुद्धी ब्लॉक के सचिव संजय यादव, म्योरपुर ब्लॉक एचएन सिंह, रामनारायण सिंह, अरूण वर्मा, अखिलेश दूबे को भी नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed