फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dilapidated roof of Dudhi SDM court collapses; disaster averted.

Sonebhadra News: दुद्धी एसडीएम न्यायालय की जर्जर छत गिरी, हादसा बचा

Thu, 24 Sep 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated roof of Dudhi SDM court collapses; disaster averted.
पिपरी में एसडीएम न्यायालय परिसर की गिरी छत।
रेणुकूट। नगर पंचायत पिपरी स्थित उप जिलाधिकारी दुद्धी के न्यायालय कक्ष की जर्जर छत बृहस्पतिवार को गिर गई। घटना के समय कक्ष में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा बच गया। न्यायालय भवन की खराब स्थिति से वादकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी है। यहां प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक कोर्ट लगती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। साप्ताहिक कोर्ट से एक दिन पहले छत गिरने से भवन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। उप जिलाधिकारी अशोक कुमार ने पहले ही भवन के जीर्णोद्धार और मरम्मत की मांग की थी। उन्होंने सीएसआर निधि से विभिन्न सुविधाओं के लिए भी अनुरोध किया था। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed