फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Digital X-ray is closed, patients are getting upset

Sonebhadra News: डिजिटल एक्सरे बंद, परेशान हो रहे मरीज

Thu, 06 Mar 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray is closed, patients are getting upset
सोनभद्र। जिला अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन बंद होने से मरीज परेशान हैं। उन्हें पुरानी मशीन से जांच कराना पड़ रहा। इसकी रिपोर्ट स्पष्ट न होने से दवा-उपचार में परेशानी आ रही है। डिजिटल मशीन से जांच के लिए मरीज बाहर की शरण लेने को विवश हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, मगर सुविधाएं नहीं सुधर रही। हाल यह है कि अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन पांच महीने से खराब पड़ी है। इसके अभाव में मरीजों को सामान्य मशीन से मैनुअल जांच करानी पड़ रही है। यह मशीन भी पुरानी होने से इसकी स्पष्ट रिपोर्ट नहीं मिल पा रही। हड्डी रोग के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अस्पताल में हर रोज 60-70 मरीजों का डिजिटल एक्सरे होता था। मशीन बंद होने के बाद से इन मरीजों को बाहर भेजा जा रहा है। वहां उन्हें महंगा शुल्क देना पड़ रहा है। कई बार डिजिटल एक्सरे को शुरू करने की मांग की, लेकिन जिम्मेदार बेखबर हैं। इस बाबत सीएमएस डॉ. बी. सागर का कहना है कि मशीन की मरम्मत के लिए संस्था को सूचित किया गया है। जल्द ही मरम्मत कराकर इस सेवा को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed