फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dhuter's children won medals in divisional level games, now they will participate at state level

मंडलस्तरीय खेलों में ढुटेर के बच्चों ने जीते मेडल, अब प्रदेश स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

Thu, 16 Dec 2021 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Dhuter's children won medals in divisional level games, now they will participate at state level
घोरावल ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढूटेर के छात्र मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी प्रति? - फोटो : SONBHADRA
मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में घोरावल के माध्यमिक विद्यालय ढुटेर की टीम ने बाजी मारी है। अब यह टीम प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। बच्चे इसकी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल की दो दिवसीय छठवीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता ज्ञानपुर (भदोही) स्थित पुलिस लाइन प्रांगण में हुई। इसमें जिले के घोरावल ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन के साथ ही अपना दमखम दिखाते हुए जीत हासिल की। विद्यालय के छात्र राहुल ने बैडमिंटन सिंगल (बालक वर्ग) में मिर्जापुर को 19-21 अंकों से पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा मानसी मौर्या ने भी बैडमिंटन स्पर्धा सिंगल (बालिका वर्ग) में भदोही को 17-21 व बालिका डबल में मानसी मौर्या व खुशी श्रीवास्तव ने 12-21 अंक से मिर्जापुर को हराकर जीत दर्ज की। वहीं रघुनाथपुर कंपोजिट विद्यालय की प्राथमिक संवर्ग बालिका टीम ने कबड्डी में जीत हासिल कर सोनभद्र का परचम लहराया। प्रतियोगिता में जीत हासिल कर टीम के लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य यतिनंदलाल, सहायक अध्यापक राजकुमार आदि ने छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बीएसए हरिवंश कुमार, बीईओ अशोक कुमार सिंह, यूपीएस ढुटेर के एसएमसी अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य, पूर्व विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ज्ञानदास कनौजिया आदि ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed