फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   devottee went on shivdawar

राम सरोवर से जल लेकर शिवद्वार के लिए रवाना

Fri, 05 Aug 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 05 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
devottee went on shivdawar
राबर्ट्सगंज से जयकारा लगाते हुए मिर्जापुर रवाना होते कांवरियां। अमर उजाला

विज्ञापन
 विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर से शुक्रवार को चिलचिलाती धूप में कांवरिया जल लेकर गुप्तकाशी के लिए रवाना हुए। गेरूआ वस्त्र धारी कांवरियों से सड़कें पट गई। कांवरियों की सुरक्षा में जिला प्रशासन मुस्तैद रही। कांवरियों के वेष भूषा में फोर्स चल रही थी। प्रशासनिक और पुलिस के उच्चाधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।

बता दें कि जिले के कोने-कोने से कांवरिया राम सरोवर पर जल लेने केे लिए पहुंचे थे। यहां दोपहर बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ कांवर की पूजा की गई। इसके बाद कांवरिया शिवद्वार के लिए रवाना हुए। दुर्ग पर चढ़ने और उतरने में पैरों मेें कंकड़ चूभ रहे थे। लेकिन देवाधिदेव महादेव की कृपा से कांवरियों के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। कड़ी धूप में कांवरिया नाचते-गाते गुप्तकाशी के लिए बढ़ रहे थे। विजयगढ़ दुर्ग से शिवद्वार तक फोर्स भ्रमण करती रही।
विज्ञापन


एसडीएम डॉ. विश्राम यादव, एडीएम रामचंद्र, एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, सीओ सच्चिदानंद, शहर कोतवाल अबराद अहमद अलग-अलग भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों की चेकिंग करते रहे। वहीं डीएम सीबी सिंह और पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह मातहतों से घंटे-घंटे भर की रिपोर्ट ले रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर मय दवा एंबुलेंस भ्रमण कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि अगर किसी कांवरिया की तबीयत खराब हो तो उसका इलाज किया जा सकें। हालांकि भोलेनाथ की कृपा से कांवरिया नाचते और गाते बाबा के दर पर रवाना हो रहे थे। उधर मिर्जापुर के बैरिया घाट और चुनार के गंगा जी से भी जल लेकर कुछ कांवरिया घोरावल इलाके में पहुंचने लगे थे। रात में कांवरिया जहां ठहरते है वहां उनकी सुरक्षा के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed