{"_id":"607ec7868ebc3eb92134d89b","slug":"devotees-worshiped-mahagauri-by-providing-them-a-girl-meal-sonbhadra-news-vns585876679","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भोजन कराकर भक्तों ने की महागौरी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भोजन कराकर भक्तों ने की महागौरी की पूजा
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज शीतला माता मंदिर में पूजन अर्चन करती महिलाएं।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने देवी दुर्गा स्वरूप में कन्याओं का पूजन किया। इसके बाद उन्हें भोजन कराकर यथाशक्ति दक्षिणा भेंट कर विदा किया। वहीं देवी मंदिरों में देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की गई। दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने दर्शन पूजन किया।
चैत्र नवरात्र के दौरान अपने घरों में कलश स्थापना कर नौ दिन व्रत रहकर अनुष्ठान करने वाले भक्तगणों ने मंगलवार को कन्या पूजन कि या। कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर भोजन कराया और उन्हें यथाशक्ति दान दक्षिणा देकर विदा किया। वहीं प्रतिपदा और अष्टमी तिथि को व्रत करने वाले भक्त भी विधि विधान से पूजन अर्चन किए। राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, आंबेडकर नगर स्थित कड़े मां शीतला मंदिर और सातो शीतला मइया मंदिर पूरब मोहाल में भक्तों ने देवी का दर्शन पूजन किया। नारियल तोड़कर परिवार में मंगल की कामना की। देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने वाले व्रती श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहीं। घंटा घड़ियाल से देवी मंदिर गूंजायमान रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर भक्तों ने पूजन किया और देवी मां से इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को नष्ट करके जनजीवन की रक्षा करने की प्रार्थना की। इसके अलावा भक्त गण डाला के बारी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, शक्तिनगर स्थित ज्वाला देवी मंदिर, वन देवी मंदिर पिपरी, कुड़ारी देवी और अमिला देवी धाम में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
इनसेट-
काली मंदिर में भक्तों ने किया दर्शन पूजन
दुद्धी। चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथि को भक्तों ने दुद्धी स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में सुबह से ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में मां काली के दर्शन पूजन करते हुए देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप का ध्यान लगाया। भक्तों ने लाइचीदाना, नारियल ,चुन्नी के साथ माँ चरणों में गुड़हल के फूल अर्पित कर घी व कपूर कर दिए जलाएं। इसके बाद परिसर में स्थित विशालकाय नीम के वृक्ष के नीचे विराजमान मां शीतला का भी भक्ति भाव से पूजा अर्चन किया।