Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees took the blessings of Mother Goddess by offering coconut and chunri.

Sonebhadra News: नारियल-चुनरी चढ़ाकर भक्तों ने लिया मां का आशीर्वाद

Sat, 05 Oct 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Devotees took the blessings of Mother Goddess by offering coconut and chunri.
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। नारियल-चुनरी अर्पित कर भक्तों ने मां की आरती उतारी और उनका आशीर्वाद लिया। घरों-मंदिरों में दुर्गा चालीसा और सप्तशती का पाठ गूंजता रहा। जिले के प्रमुख मंदिरों में पूरे दिन लंबी कतार लगी रही। कपाट बंद होने तक डाला स्थित वैष्णो मंदिर में दस हजार भक्तों ने दर्शन किया था। शक्तिनगर के ज्वालामुखी मंदिर, मां अमिला धाम, कुंडवासिनी धाम में पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। आदिशक्ति मां जगदंबा का द्वितीय स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी का है। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री देवी के हाथ में कमंडल और दूसरे में रुद्राक्ष की माला है। इस दिन मां की उपासना का विशेष फल मिलता है। सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन किए। रॉबर्ट्सगंज नगर के मां शीतला मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, सातों शीतला माता मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में पूरे दिन दर्शन-पूजन सहित अन्य अनुष्ठान होते रहे। बिहार, झारखंड की सीमा पर स्थित मां अमिला धाम के दर्शन के लिए लोग ऊंची पहाड़ी चढ़कर पहुंचे। मन्नत पूरी होने पर चढ़ावा भी चढ़ाया। शक्तिनगर में ज्वालामुखी मंदिर में मप्र, छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शतचंडी महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु
चोपन। डाला वैष्णो मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुति देकर मंगल की कामना की। वहीं वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भी भक्तों का रेला लगा रहा। हाथ में नारियल, चुनरी, माला लेकर श्रद्धालु गुफा मार्ग से होते हुए मां के दरबार पहुंचे। मां के दरबार की लाल चुनरी से सजावट की गई थी। प्रधान पुजारी पं. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। सुबह के दौरान दर्शनार्थियों की तादात बहुत कम थी लेकिन दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी। सुरक्षा व्यवस्था में मंदिर कमेटी व डाला चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह मय फोर्स मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed