{"_id":"66dde45f623d203f6804d402","slug":"development-work-will-be-done-at-a-cost-of-rs-5364-lakh-exercise-started-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-117686-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 53.64 लाख की लागत से हाेंगे विकास कार्य, कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 53.64 लाख की लागत से हाेंगे विकास कार्य, कवायद शुरू
विज्ञापन
जिले के रॉबर्ट्सगंज और कोन ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में करीब 53.64 लाख की लागत से विकास कार्य कराएं जाएंगें। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से अमिला धाम में सांस्कृतिक मंच के अलावा दो अलग-अलग स्थानों पर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
निर्माण कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोन ब्लॉक की ग्राम पंचायत झरिया में अमिता धाम मंदिर के नीचे सांस्कृतिक मंच बनाने का प्रस्ताव शासन में भेजा गया था। जिसके निर्माण की मंजूरी मिल गई है।
सांस्कृतिक मंच के निर्माण कार्य पर करीब आठ लाख 80 हजार रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही कोन ब्लॉक के चॉची कला गांव में मेन रोड से दिवाकर चौबे, अजीत, अरुण और राजेश चौबे के घर तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके निर्माण पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे। दोनों कार्य तीन माह के अंदर पूरा किया जाना है। इसी तरह रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत घुरमा स्थित हरिजन बस्ती से जमगाईं गांव के हरिजन बस्ती को जाने वाले मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
यहां करीब 525 मीटर लंबा सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके निर्माण के लिए शासन से 34.84 लाख रुपये मिला है। इस संबंध में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता इं.नूर आलम का कहना है कि रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के घुरमा में और कोन ब्लॉक के चॉचीकला में सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इसके साथ ही कोन ब्लॉक के धार्मिक स्थल अमिला धाम के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडरा पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।