फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deputy Chief Minister agitated over the use of substandard bricks in the construction of the Medical College

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज के निर्माण में घटिया ईंटों के प्रयोग पर भड़के उप मुख्यमंत्री

Tue, 07 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister agitated over the use of substandard bricks in the construction of the Medical College
सोनभद्र। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को रौंप गांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे तो गुणवत्ता की पोल खुल गई। निर्माण के दौरान घटिया ईटों के इस्तेमाल पर भड़क गए। कार्यदायी संस्था को तत्काल नई ईंट लगाने का निर्देश दिया। पिलर की फिनीशिं एवं टाइल्स सही ढंग से न लगने पर भी नाराज हुए। कार्यों में सुधार न होने तक ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया। दोपहर करीब तीन बजे उप मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कॉलेज का ब्लू प्रिंट दिखाया। इसके बाद निरीक्षण के दौरान पिलरों का बगैर फिनीशिंग के अन्य कार्य कराए जाने पर नाराजगी जताई। चेताया कि घटिया सामग्री का प्रयोग न करें। कुछ दीवारों में नंबर दो की ईटों को लगा देख भड़क गए। ठेकेदार को घटिया ईंट को निकाल कर नंबर एक के ईट को लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तब तक भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया। मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मिली खांमियों को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संबंधितों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया है। उन्होंने डीएम चंद्र विजय सिंह को मेडिकल कॉलेज की छतों की हो रही ढलाई की वैज्ञानिक परीक्षण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित समयसीमा मेडिकल कॉलेज को तैयार कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल मौर्या, डीएम चंद्र विजय सिंह, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव मिश्रा, सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, सीएमएस डॉ. सीएपी सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed