{"_id":"cb5ea478cfda96cde5db3f6ad690812d","slug":"deoghar-off-batch-of-400-kanvrion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र से मंगलवार को 400 कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरियों के रवाना होते समय समूचा क्षेत्र बोल बम के जयकारे से गुंजायमान रहा। ये लोग सोमवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ के यहां जलाभिषेक करेंगे।
इलाके के बुटबेढ़वा, धरतीडोलवा, हरनाकछार, मुड़ीसेमर, सलैयाडीह गांवों से कांवरियों जत्था काली मंदिर, राम मंदिर, हनुमान मंदिर, शंकर जी के मंदिर, सूर्य मंदिर और डिहवार बाबा के यहां पूजन-अर्चन करने के बाद अपने-अपने निजी वाहनों से देवघर के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान कांवरियों के स्वागत के लिए जगह-जगह प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस दौरान समूचे एनएच-75 पर सिर्फ गेरुआ रंग में कांवरियां ही दिखाई दे रहे थे।
चंहुओर बोल बम के जयकारे लगाए जा रहे थे। कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही। कांवरियों में राजीव तिवारी, गगन गुप्ता, कृष्णा चंद्रवंशी, अजीत गुप्ता, विरेंद्र चौरसिया, उज्जवल केशरी आदि शामिल रहे।