फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dengue victim dies during treatment, 13 patients found so far

Sonebhadra News: डेंगू पीड़ित की इलाज के दौरान मौत, अब तक 13 मरीज मिले

Sun, 25 Aug 2024 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dengue victim dies during treatment, 13 patients found so far
जिले में अब तक डेंगू के 13 मरीज मिले हैं। इसमें एक डेंगू पीड़ित की दो दिन पहले मौत हो गई है। जिले में साल दर साल डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इस साल भी निजी अस्पतालों से लेकर सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 13 डेंगू मरीज मिले हैं। विभाग एलाइजा जांच के बाद ही डेंगू का पुष्ट रोगी मानता है। जबकि संदिग्ध मरीजों का भी उपचार डेंगू की तरह होता है। निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि अस्पताल रिपोर्ट विभाग को देने से बचते हैं।
विज्ञापन

रमपुरवा निवासी रामललित (62) को 22 अगस्त की शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाॅक्टर के अनुसार रामललित डेंगू का संदिग्ध मरीज था। जिसकी शनिवार की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। विभागीय आंकड़ों में इसे संदिग्ध डेंगू मरीज माना जा रहा है। हालांकि जिला मलेरिया विभाग के आंकड़े में इस मरीज का कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेंगू वार्ड में तैयारी अधूरी

जिला अस्पताल में डेंगू संदिग्ध मरीज को दूसरे तल पर सामान्य मरीजों के साथ भर्ती करने के मामले ने डेंगू से निपटने के सीएमओ कार्यालय और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के दावों की पोल खोल दी है। दावा है कि एमसीएच विंग में दस बेड का डेंगू वार्ड बना है। रविवार को पड़ताल में सामने आया कि डेंगू वार्ड निष्क्रिय पड़ा है। यहां कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है। पांच बेड पर ही मच्छरदानी लगी है। हालांकि अन्य बेड पर कोई इंतजाम नहीं है। सभी बेड पर धूल की मोटी परत मौजूद है। तो कमरे से बदबू आ रही थी। पड़ताल के दौरान डेंगू वार्ड में दवा उपलब्ध नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed