{"_id":"6720f25262319c10b5021dd4","slug":"demonstration-with-text-for-payment-of-honorarium-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: मानदेय भुगतान के लिए पाठ वाला प्रदर्शन, ग्राम रोजगार सेवकों ने किया अनोखे अंदाज में विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: मानदेय भुगतान के लिए पाठ वाला प्रदर्शन, ग्राम रोजगार सेवकों ने किया अनोखे अंदाज में विरोध
Tue, 29 Oct 2024 08:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 29 Oct 2024 08:04 PM IST
सार
सोनभद्र के नगवां ब्लॉक कार्यालय पर ग्राम रोजगार सेवकों ने पाठ वाला विरोध दर्ज किया और अधिकारियों की शिथिलता की ओर ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया।इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और कहा गया कि हमारा मानदेय जल्द भुगतान हो।
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवक विरोध प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सोनभद्र के वैनी में नगवां ब्लॉक कार्यालय पर रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी। कहा जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण जिले में सैकड़ों कर्मचारियों की दीपावली अंधेरे में मनेगी। इससे उनमें जिम्मेदारों के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है। मानदेय का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित ग्राम रोजगार सेवकों ने अनोखा प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। रोजगार सेवक संघ के प्रदेश सचिव प्रभात सिंह चंदेल के नेतृत्व में बीडीओ नगवां कार्यालय के समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
श्रीराम स्तुति भी की। इसके बाद छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बीडीओ राजकिशोर सिंह को सौंपा और मांग की कि जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान किया जाए। प्रभात सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय वृद्धि और एचआर पालिसी लागू किये जाने के साथ ही अन्य मांगो पर घोषणा किये जाने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। रोजगार सेवकों को मानदेय नही मिलने के कारण उनके घर में अंधेरा रहेगा।
विज्ञापन
जिला मंत्री रोहित यादव, संरक्षक वीरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि ब्लॉक स्तर पर रोजगार सेवकों का स्थानीय जिम्मेदार लोगों द्वारा कूट रचित तरीके से ग्राम रोजगार सेवकों पर फर्जी कार्रवाई कर लगातार परेशान किया जा रहा है। फाइलों को दरकिनार कर बार-बार परेशान करने और धन उगाही का आरोप लगाया है। ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी चौबे, रामानंद पासवान, सतीश चौबे, नंदलाल, उमेश कुमार, राम सजीवन, बाबूलाल, सूरज प्रसाद, प्रेमचंद्र गौतम मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन