फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration with lantern and fan in hand against power cut

बिजली कटौती के विरोध में हाथ में लालटेन और पंखा लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 27 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration with lantern and fan in hand against power cut
अनियमित विद्युत कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के बढ़ौली चौराहे पर प्रदर्शन किया। हाथ में लालटेन और पंखा लेकर ऊर्जा मंत्री के विरोध में नारे लगाए। कटौती का जिम्मेदार सरकारी तंत्र की मनमानी को बताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि 24 घंटा बिजली देने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है। नगरों में 24 और गांवों में 18 घंटे बिजली देने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। ट्रांसफार्मर समय से नहीं बदले जा रहे। टूटे तार की मरम्मत नहीं हो रही। अफसर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाने मेें मशगूल हैं। प्रदर्शन में पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा, मोती कोल, रोहित भारती, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, आमिर खान, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed