फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration with bucket-box for water

पानी के लिए बाल्टी-डब्बा लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 21 Nov 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration with bucket-box for water
नगर से सटे छपका गांव में पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग को लेकर रहवासियों ने रविवार को जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पाइप पेयजल की योजना लंबित रहने से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल शशिकला मोदनवाल ने कहा कि छपका गांव में सीमित हैंडपंप हैं। मनबढ़ अपने घर के सामने लगे हैंडपंपों से दूसरों को पानी नहीं भरने देते। गांव के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। छपका गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति की जानी चाहिए। इस संदर्भ में कई बार क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व संबंधित विभाग को पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे आहत होकर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन के लिए विवश हुए हैं। अगर जल्द इसकी व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में पवन कुमार, मुन्ना, अनिल, मनोज, रीता, रामपती, विमला, रूपवती, पार्वती, संध्या, सीमा, माला, राजेंद्र, कमलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed