फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration was held to repair faulty RO plant

Sonebhadra News: खराब आरओ प्लांट की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 05 Mar 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Demonstration was held to repair faulty RO plant
स्थानीय विकास खंड की गंभीरपुर ग्राम पंचायत के फ्लोराइड प्रभावित गांव गोविंदपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास दस दिनों से आरओ प्लांट खराब है। इसकी मरम्मत की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जल निगम ने इसकी स्थापना की है। सूचना देने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। कहा कि ऐसी दशा में लोग हैंडपंप का पानी पीने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि पानी में फ्लोराइड होने के कारण लोग फ्लोरोसिस नामक बीमारी की चपेट में हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रदर्शन में होरीलाल, लीलावती, दीपा, रेखा देवी, निखिल कुमार, दीपक कुमार, केदारनाथ, जितेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed