फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration of shopkeepers against Dala city administration

डाला नगर प्रशासन के खिलाफ दुकानदारों का प्रदर्शन

Mon, 21 Feb 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of shopkeepers against Dala city administration
नगर पंचायत डाला बाजार में नोटिस जारी होने पर विरोध दर्ज कराते दुकानदार। - फोटो : SONBHADRA
नगर पंचायत डाला प्रशासन की तरफ से दस दिन के अंदर दुकान हटाने के विरोध में सोमवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। नोटिस पकड़ाए जाने से खफा दुकानदार नगर प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी किए। दुकानदारों का कहना है कि नगर पंचायत डाला के ईओ की तरफ से सोमवार को सेक्टर सी लालबत्ती चौक पर सर्विस रोड के किनारे दशकों से स्थापित दर्जी, मोची सहित अन्य दुकानों को दस दिन के अंदर दुकानों को हटाने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। नोटिस में बताया गया है कि नगर पंचायत डाला बाजार के अन्तर्गत अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल से सटकर संचालित हो रहे फल, सैलून, चाय-पान, जूस, दर्जी, मोची आदि की दुकानें संबंधित दुकानदार हटा लें। दुकानदार सुरेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, मुन्नू शाह, राजमति देवी, मकबूल, विनय कुमार, नेपाली, जहाँगीर, गुलाम रसूल, शंभू साह, चिंटू, सोनू, बुधू, ज्योति ने बताया कि पटरी दुकानदारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक तरफ नई-नई योजनाएं बना रही है। ताकि पटरी दुकानदारों का जीवन स्तर उठाया जा सके, लेकिन नगर पंचायत डाला बाजार हम दुकानदारों को उजाड़ने मे लगा है। नोटिस हाथ में लिए दुकानदारों ने प्रदर्शन किया और नगर पंचायत के कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed