फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration done when the post was abolished

Sonebhadra News: पद समाप्त किए जाने पर किया प्रदर्शन

Wed, 04 Jun 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done when the post was abolished
सोनभद्र। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सिंचाई विभाग में कई पदों को समाप्त करने का विरोध किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश 14 मई के जरिए विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों को अनुपयोगी घोषित कर समाप्त कर दिया गया है। इनमें उप राजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुंशी, हेड मुंशी, नलकूप चालक, सींचपाल, मिस्त्री कम ड्राइवर जैसे अहम पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस आदेश के चलते विभागीय कर्मचारियों में असंतोष है। राकेश सिंह ने बताया कि इस आदेश के बाद से ही कर्मचारी संगठन लगातार विरोध कर रहा है। बावजूद अब तक शासन की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जिन पदों को समाप्त किया गया है, वे विभाग की रीढ़ माने जाते हैं। इन पदों के बिना नहरों, लघु डाल नहरों और राजकीय नलकूपों का संचालन, रख-रखाव और सुरक्षा प्रभावित होगी। संघर्ष समिति ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से पद समाप्ति के आदेश को निरस्त किया जाए और रिक्त पदों को भरने की दिशा में कदम उठाया जाए। इस दौरान संजय कुमार चौबे, राजेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश, अखिलेश चौबे, अजय कुमार, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed