फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration demand to start ultrasound and digital X-ray

प्रदर्शन कर अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे शुरू कराने की मांग

Thu, 29 Jul 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demand to start ultrasound and digital X-ray
लोढ़ी स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : SONBHADRA
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे सेवा बंद होने से नाराज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीमारदारों के साथ अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं जनता को नहीं मिल रही हैं। लंबे समय से अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्स-रे बंद होने के कारण दूर दराज से आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चेताया कि यदि अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्स-रे चालू नहीं हुआ तो दो अगस्त को अनशन किया जायेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, रोहित पटेल और मोती कोल ने भी स्वास्थ्य दुर्व्यवस्था पर रोष जताया। प्रदर्शन करने वालों में उषा जैन, सरोज कुशवाहा, सोनू यादव, हीरा सोनकर, अनिल विश्वकर्मा, गोपाल गुप्ता, लीलावती शर्मा, कुर्बान अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed