फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration against pandemonium at Paddy Purchase Center

धान क्रय केंद्रों पर व्याप्त है दुर्व्यवस्था, असंतोष

Sat, 21 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against pandemonium at Paddy Purchase Center
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज मंडी समिति परिसर स्थित धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश में किसानों को धान भीग रहा हैै।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर बदइंतजामी है। दो दिन से बारिश हो रही है। किसानों का धान भीग गया है। न टेंट की व्यवस्था है, न पानी, न अलाव की व्यवस्था है। हाट शाखा दुरावल बंद पड़ा है। आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर 300 कुंतल तक ही धान की खरीददारी हो रही है। धान की नमी बताकर किसानों को लौटाया जा रहा है। किसानों के ट्रैक्टर से बैटरी तक चोरी हो जा रही है। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को जिले में मुख्यमंत्री के आगमन पर सपा कार्यकर्त्ता किसानों की समस्याओं को उठाएंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। सपा के पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा शासन में लगातार किसान परेशान हैं। पराली जलाने के नाम पर किसानों को जेल भेजने का काम भाजपा सरकार कर रही है। धान क्रय केंद्रों पर अधिकारी मनमानी तरीके से किसानों को परेशान कर रहे हैं। जिले के सपा कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं, जर्जर सड़कों, गिटी-बालू की मंहगाई, बेरोजगारी को लेकर कार्यक्रम स्थल पर जाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed