फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstrated protest against citizenship law

नागरिकता कानून के विरोध में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Mon, 30 Dec 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated protest against citizenship law
दुद्धी में एक्ट के विरोध में राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुशील कुमार - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। इस्लाहुल मुस्लिम कमेटी के सेक्रेटरी फतेह मुहम्मद खान के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नारेबाजी करते हुए नागरिकता कानून अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने काला कानून वापस लो के नारे लगाएं।
विज्ञापन

हाथों में तिरंगा झंडा लिए हिंदुस्तान जिंदाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद व हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में है भाई-भाई के नारे लगाए। मुस्लिमों ने कानून के विरोध में एसडीएम सुशील कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। दिए ज्ञापन में मुस्लिमों ने कहा कि भारत सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर नागरिकता संसोधन एक्ट(सीएए) लागू करना भारतीय संविधान के विरुद्ध है। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य लोगों को गुलाब के फूल भेंट किए। कहा कि यह एक्ट भारतीय नागरिकों में भेदभाव की भावना उत्पन्न करता है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से इस कानून का विरोध किया है। इस मौके पर अलीमुद्दीन सेराजी सदर रजा मुस्लेमीन कमेटी दुद्धी, मो. सईद अनवर, मेराज, शाहिद, मो. कलाम, नसीरुद्दीन खलीफा, नजीर खां, चांद बाबू, असरफुलहक , मो. इरफान कादरी, मो .सुहैब अहमद, मो. रिजवान, रेहान खान कादरी के साथ अन्य लोग मौजूद रहें। इस दौरान प्रशासन की तरफ से एडिशनल एसपी अभय नाथ त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, एसएसआई वंशनरायण यादव के साथ भारी संख्या में पीएसी और पुलिस के जवान मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed