फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand to repeal all three agricultural laws

तीनों कृषि कानून रद करने की मांग

Thu, 18 Feb 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demand to repeal all three agricultural laws
सोनभद्र। वाम मोर्चा सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति और सूबे की राज्यपाल को 11 सूत्री ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के जरिए तीनों कृषि कानून रद करने सहित अन्य मांगे पूरी करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को उनके उपज का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए एमएसपी जारी रखा जाए और इसके लिए सरकार कानून बनाएं। तीन साल से रोके गए गन्ने का समर्थन मूल्य तत्काल घोषित करते हुए गन्ना किसानों को राहत दिया जाए। गन्ना किसानों के चीनी मिलों पर बकाये का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए। श्रम कानूनों में किए गये परिवर्तनों पर रोक लगाए जाने की मांग की गई। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि रोकी जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव भाकपा आरके शर्मा, जिला सचिव भाकपा माले मो. कलीम, जिला सचिव माकपा नंदलाल आर्या, दिनेश्वर वर्मा, नागेंद्र कुमार, नाजमा खातून, गंगा यादव, पुरुषोत्तम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed