फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand to arrange water at fire station

अग्निशमन केंद्र पर पानी की व्यवस्था करने की मांग

Thu, 21 Apr 2022 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Demand to arrange water at fire station
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौपते गुप्त काशी ट्रस्ट के लोग। - फोटो : SONBHADRA
आए दिन हो रही अगलगी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम चंद्र विजय सिंह मिलकर मांगपत्र सौंपा। उन्होंने डीएम से अग्निशमन केंद्र पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे, यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी और विहिप के राजू पांडेय ने कहा कि वाहन कम होने के कारण अगलगी की घटना होने पर फायर ब्रिगेड की टीम हर जगह नहीं पहुंच पा रही। जिले में डीएमएफ, सीएसआर सहित अन्य फंड के माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक पर एक अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराया जा सकता है। अग्निशमन केंद्र पर पानी की व्यवस्था न होने से फायर ब्रिगेड को चुर्क पानी भरने के लिए जाना पड़ता है जिससे काफी समय का नुकसान होता है। टोल प्लाजा के पहले पालीटेक्निक कॉलेज के पास जमीन अधिकृत होने के बावजूद अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी कई वर्षों से जान जोखिम में डालकर जर्जर ऑफिस में गुजर बसर कर रहे हैं। मांगपत्र देने में धर्मेंद्र पांडेय, विवेक तिवारी, प्रभाशंकर चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed