फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for withdrawal of agricultural laws in Kisan Chaupal

किसान चौपाल में कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की उठी मांग

Sun, 21 Feb 2021 06:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Demand for withdrawal of agricultural laws in Kisan Chaupal
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लाक के तरावां स्थित रामलीला मैदान में रविवार को किसान चौपाल लगाई गई। चौपाल में शामिल किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। तीनों काले कानून वापस न होने से किसानों में नाराजगी है। सरकार तानाशाही कर रही है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा कि किसानों के धान की खरीदारी नहीं हो रही, पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। जिला सचिव व प्रभारी शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि किसान कांग्रेस के जनपद के किसानों की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिले के सुदूर इलाकों में जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। महंगाई चरम पर है जिससे ट्रांसपोर्ट भी महंगा हो रहा है। पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने कहा कि सरकार किसान, युवा और मजदूरों की समस्यायों को अनसुना कर रही है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। जिला सचिव सूरज यादव, प्रमोद पांडेय, निगम मिश्रा, बंशीधर पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, शत्रुघ्न शर्मा, अजय विश्वकर्मा, रामानंद पांडेय, जितेंद्र पासवान, सत्यम देव पांडेय, दिलीप कुमार, रमावध पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed