{"_id":"6653710d37aa8c972c0161ff","slug":"demand-for-electricity-reached-637-crore-units-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-113545-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 63.7 करोड़ यूनिट पहुंची बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 63.7 करोड़ यूनिट पहुंची बिजली की मांग
विज्ञापन
गर्मी में बिजली की बढ़ती मांग हर दिन एक नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है। रविवार को पीक आवर में बिजली की खपत 63.7 करोड़ यूनिट दर्ज की गई। हाल के दो दिनों में प्रतिदिन दो कराेड़ यूनिट का इजाफा हुआ है।
बीते 24 मई को पीक आवर में 59.1 करोड़ यूनिट बिजली की मांग थी। 25 मई को पीक आवर में बिजली की मांग बढ़कर 61.3 करोड़ यूनिट पहुंच गई। वहीं रविवार को एक बार फिर पीक आवर में बिजली की मांग बढ़कर 63.7 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है। बिजली की बढ़ती मांग के बीच ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। सुबह तो वोल्टेज ठीक रहता है लेकिन शाम होते-होते वोल्टेज लो हो जाता है।
शहर से लेकर गांव तक की यहीं स्थिति है। इस बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति में निगम के हाथ पांव फूलने लगे हैं। उत्पादन निगम की सभी इकाइयों से 4127 मेगावाट का उत्पादन कर आपूर्ति जारी रहा। शेष बिजली की मांग को पूरा करने के लिए निगम निजी क्षेत्रों सहित सेंट्रल पूल से महंगी बिजली खरीदकर आपूर्ति कर रहा है। इससे निगम को भारी नुकसान भी हो रहा है।