फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for electricity in the state was 22500 MW

Sonebhadra News: साढ़े 22 हजार मेगावाट रही सूबे में बिजली की मांग

Wed, 31 May 2023 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
Demand for electricity in the state was 22500 MW
रेणुसागर। प्रदेश मे गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग मे लगातार उछाल जारी है। बुधवार को सूबे में बिजली की मांग में 1300 मेगावाट की वृद्धि दर्ज की गई। इस बीच कुछ देर के लिए लगे थर्मल बैकिंग लगने के कारण निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की दोनों इकाइयों को हाफ लोड पर संचालित किया गया।
विज्ञापन

गत दिनों बारिश के बाद प्रदेश के तापमान गिरने के कारण बिजली की मांग में कमी आई थी, लेकिन बादलों के हटने के बाद तापमान बढ़ने से गर्मी में इजाफा होने लगा है। इसका असर बिजली की मांग पर भी पड़ा है। गत सोमवार को सूबे में बिजली की मांग 21175 मेगावाट के आसपास थी। बुधवार को यह बढ़कर 22 हजार के पार चली गई। इस बीच भार एवं प्रेषण केंद्र लखनऊ ने निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की दोनों इकाइयों पर दोपहर बाद कुछ देर के लिए थर्मल बैकिंग लगा दिया गया। इस कारण दोनों इकाइयां हाफ लोड पर संचालित की गई। बुधवार की देर शाम लैंको की पहली ईकाई से 449 और दूसरी ईकाई से 495 मेगावाट उत्पादन रहा। बुधवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 22511 मेगावाट और न्यूनतम मांग 14339 मेगावाट दर्ज की गई। अनपरा तापीय परियोजना की दूसरी ईकाई से 164 मेगावाट, तीसरी ईकाई से 173 मेगावाट, चौथी ईकाई से 475 मेगावाट, पांचवी ईकाई से 462 मेगावाट, छठवीं ईकाई से 476 मेगावाट और सातवीं ईकाई से 481 मेगावाट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed