फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for action on unrecognized schools

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्यवाई की मांग

Tue, 05 Jul 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Demand for action on unrecognized schools
कोन से तेलगुड़वा के मध्य गैर मान्यता प्राप्त दर्जनों विद्यालयों को बंद कराने के संबंध में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंप उन्हें बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों पर कार्यवाई न होने पर आगामी 15 जुलाई के बाद विद्यालयों को बंद कराने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्रवाई न होने से प्रतिवर्ष गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय घास पुस की तरह पनप रहे हैं। इससे पिछड़े क्षेत्र के अभिभावक इन गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालकों के झांसे में आकर बच्चों का प्रवेश करा देते हैं। बाद में उनका नामांकन कहीं दूरदराज के विद्यालय में करा कर विद्यालय प्रबंधन मोटह रकम की वसूली करता है। जिससे बच्चों और अभिभावकों को समस्याएं उठानी पड़ती है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक का ध्यान आकृष्ट करा कर विद्यालयों को बंद कराने की मांग की है। वहीं इस वर्ष बीना मान्यता लिए विद्यालय संचालन करने वालों के विरुद्ध जनपद से प्रदेश तक आवाज बुलंद करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed