{"_id":"5f06056e8ebc3e63687e9e4e","slug":"delegation-of-traders-met-with-the-collecto-sonbhadra-news-vns534715977","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम से मुलाकात की। व्यापारियों ने राबर्ट्सगंज नगर के बड़े हिस्से को कंटेनमेंट जोन घोषित करने तथा पूरी तरह से सील करने के कारण व्यापारियों को हो रही क्षति का मुद्दा उठाते हुए इसमें छूट की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि लगभग चार माह के कोरोना काल में हुए लॉक डाउन के दौरान बाजार बंदी, शादी विवाह नहीं होने तथा आम जनता में कोरोना के भय के कारण ख़रीददारी कम होने से व्यापारी समाज पूरी तरह से टूट चुका है। व्यापारियों की आमदनी में भारी गिरावट आ गई है। जबकि दुकान का किराया, बिजली खर्च, बैंकों का ब्याज सहित तमाम खर्चे लग रहे हैं और व्यापारी कर्ज में डूब चुके हैं। इन परिस्थितियों में तमाम व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
जिलाधिकारी ने व्यापारियों की बातों को सुना तथा बताया कि शासनादेश के अनुसार कंटेनमेंट जोन और बफ़र जोन बनाए गए हैं। शासन और प्रशासन पूरी तरह से संवेदनशील है और लोगों की परेशानी को समझता है, लेकिन वर्तमान में अत्यंत कठिन घड़ी है और हम सबको मिलकर कोरोना की समस्या से निजात पाना है। थोड़ी सी भी लापरवाही से संक्रमण बढ़ जाएगा तो नियंत्रण कर पाना मुश्किल होगा। फिर भी जिला प्रशासन पुन: विचार करेगा और व्यापारी हित में जहाँ तक संभव होगा छूट देने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में मीडिया प्रभारी विमल जालान, सर्राफ़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मिठाई लाल सोनी, नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग शामिल रहे।