फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   death

मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Fri, 24 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
death
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के डेहरी कला में गुरुवार की शाम कुतिया को पत्थर मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। इसमें से गंभीर रूप से घायल कन्हई (50) को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रिफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान के दौरान शुक्रवार की सुबह कन्हई की मौत हो गई। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के लक्ष्मन ने गुरुवार की शाम कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि गुरुवार की शाम करीब छह बजे उसके बड़े पिता कन्हई की लड़की अर्चना ने लल्लू पासवान की कुतिया को पत्थर से मार दिया, जिस पर लल्लू पासवान और उसके परिवार वालों ने कन्हई के साथ गाली गलौज क। उनके मना करने पर लाठी-डंडे से पीटने लगे, जिससे कन्हई को गंभीर चोटे आईं। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में कन्हइ गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत देख उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर को रेफर किया गया। शुक्रवार की सुबह कन्हई की उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाली अंजनी राय मयफोर्स मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात ही लक्ष्मन की तहरीर पर लल्लू पासवान, उसके पुत्र धमेंद्र, पत्नी मुराही और प्रमिला पत्नी बीरू पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी अंजनी राय ने बताया कि इस मामले में गुरुवार को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed