फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of woman who came for delivery in private clinic in sonebhadra sued owner and Asha worker

Sonebhadra News: निजी क्लिनिक में प्रसव के लिए आई महिला की मौत, संचालक और आशा कार्यकर्ता पर मुकदमा

Fri, 10 Jun 2022 01:01 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 01:01 PM IST
सार

सोनभद्र  जिले के बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में संचालित निजी क्लिनिक में गुरुवार शाम प्रसव के बाद विवाहता रानी (28) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मृतिका के घरवालों ने हंगामा किया। 

विज्ञापन
Death of woman who came for delivery in private clinic in sonebhadra sued owner and Asha worker
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोनभद्र  जिले के बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में संचालित निजी क्लिनिक में गुरुवार शाम प्रसव के बाद विवाहता रानी (28) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मृतिका के घरवालों ने हंगामा किया। इधर, मामला बढ़ता देख अस्पताल संचालक समेत कई कर्मचारी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


रानी के पति पति ने अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बीजपुर निवासी विरेन्द्र विश्वकर्मा अपनी पत्नी रानी 28 का प्रसव कराने बीजपुर सरकारी अस्पताल ले गया। जहां एक आशा कार्यकर्ता से मुलाकात हुई तो उसने कहा कि चलो मैं प्रसव करवा देती हूं।
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ता के कहने पर विरेंद्र ने अपनी पत्नी को डूभा स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। शाम लगभग चार बजे ऑपरेशन के बाद बच्चा पैदा हुआ। रात में करीब एक बजे प्रसूता की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही परिजनों ने हंगामा शुरू किया तो क्लिनिक  संचालक और कई कर्मचारी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को  पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed