फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   death of watcher suffering from fever

Sonebhadra News: बुखार से पीड़ित वाचर की मौत

Thu, 03 Aug 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
death of watcher suffering from fever
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला पांडुचट्टान निवासी रामकिशुन चेरो (55)की बृहस्पतिवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नाराज परिजनों ने शव को मृतक के कार्य क्षेत्र वन चौकी घीचोरवा में रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार रामकिशुन चेरो दैनिक भत्ते पर दस साल से वन चौकी घीचोरवा में वाचर के रूप में काम करता था। बुधवार की रात्रि में चौकी में भोजन कर साेने चला गया। सुबह होते ही उसकी तबीयत अचानक से खराब होने लगी। उसे इलाज कराने के लिए घर पहुंचा दिया गया। घर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन बृहस्पतिवार की दोपहर शव लेकर वन चौकी पहुंचे। वहां शव रख हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही वन रेंजर विंढमगंज मु.इमरान खान व विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी रही। रेंजर मु. इमरान खान ने बताया कि रामकिशुन चेरो को तेज बुखार के कारण घर भेज दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed