फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of husband , wife injured

पति की मौत, पत्नी जख्मी

Mon, 14 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 14 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Death of husband , wife injured
झरिया में सोमवार की भोर में ओझाई के चक्कर में कुछ लोगों ने अधेड़ दंपती की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। कोन पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दंपती ने झाड़-फूंक से मृत व्यक्ति को जिंदा करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन



 कोन थाना क्षेत्र के चकरिया चौकी अंतर्गत बरहमोरी ग्राम पंचायत के झरिया टोला निवासी पूर्व ग्राम प्रधान पूरन राम (55) की रविवार की रात मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार थे।
विज्ञापन



परिवार वाले उपचार के साथ झाड़-फूंक भी करा रहे थे। पूरन की मौत के बाद परिवार के सदस्य घर के पास रहने वाले दंपती रामचंद्र (49) और राजपति देवी (45) को लेकर घर आए। दोनों ने आश्वासन दिया कि वे झाड़-फूंक कर पूरन को जिंदा कर देंगे, लेकिन झाड़-फूंक का असर नहीं होने पर भोर में करीब चार बजे पूर्व प्रधान के घर वालों ने दंपती की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों की हालत गंभीर हो गई। जानकारी होने पर चकरिया चौकी इंचार्ज कोशल पाठक पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां रामचंद्र की मौत हो गई जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के सदस्य की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उनकी तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed