फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of a bike rider returning from leaving his daughter in-laws

Sonebhadra News: बेटी को ससुराल छोड़कर लौट रहे बाइक सवार की मौत

Wed, 22 Nov 2023 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Death of a bike rider returning from leaving his daughter in-laws
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धिवहीं गांव में अनियंत्रित बाइक सवार से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने साढ़ू के घर तेरहवीं में शामिल होने आया था। हेलमेट न पहना होने के कारण उसे सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र के खाला खुटीआ निवासी रामचंद्र (45) बुधवार को देर शाम विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव स्थित साढ़ू के यहां तेरहवीं में शामिल होने आया था। यहां से वह अपनी बेटी को लेकर बाइक से उसके ससुराल छोड़ने गया था। लौटते समय धिवही गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में रामचंद्र के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed