फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead body of young man thrown into drain 400 meters away from his house after murdered in sonbhadra

Sonbhadra News: हत्या कर घर से 400 मीटर दूर नाले में फेंका युवक का शव, रात में दादी के साथ सोया था

Fri, 31 Jan 2025 11:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 31 Jan 2025 11:57 AM IST
सार

Sonbhadra Crime News: सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरी निस्फ गांव में एक युवक की हत्या कर उसका शव घर से 400 मीटर दूर नाले में मिला। घरवालों ने बताया कि वह रात में दादी के साथ नए घर पर सोया था। 

विज्ञापन
dead body of young man thrown into drain 400 meters away from his house after murdered in sonbhadra
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरी निस्फ गांव में युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार की सुबह घर से 400 मीटर दूर नाले में पड़ा मिला। युवक के सिर, हाथ, पैर और कमर पर गहरी चोट मिली है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
युवक की पहचान अमित कुमार सिंह उर्फ राजा (25) पुत्र संगम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अमित गुरुवार की रात कुछ सामान लेने नंदू जाटव की गुमटी पर गया था। वहां उसका किसी से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर लौट आया। परिजनों के अनुसार अमित आमतौर पर अपनी दादी के साथ नए घर में सोता था, जबकि परिवार के बाकी सदस्य पुराने घर में रहते थे। 
विज्ञापन


ऐसे में रात में न जाने कब अमित कमरे से बाहर निकला और नाले की तरफ चला गया। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। सुबह राहगीरों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद मामले की सूचना पीआरवी पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी, कोतवाल सतेन्द्र सिंह और चौकी इंचार्ज समेत फोर्स पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की शंका के आधार पर गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed